फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   House set on fire after stealing jewelery

आभूषण चुराने के बाद घर में लगाई आग

Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
House set on fire after stealing jewelery
नगर के मुसरदह मोड़ स्थित एक मकान में चोरी के बाद जला कमरे में रखा सामान।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुसरदह मोड़ स्थित एक घर में शनिवार की देर रात चोरों ने 60 हजार रुपये नगदी सहित लगभग दो लाख के आभूषण चुरा लिए। जाते-जाते वह घर में आग भी लगाते गए। ऐसे में घर गृहस्थी के सामान जल गए। घटना के समय परिवार वाले मकान में ताला लगा कर रिश्तेदारी में गए हुए थे। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए उसे आपसी विवाद का मामला बता रही है। मुसरदह गांव का निवासी कुलदीप जायसवाल दो जून को परिवार संग देवरिया जिले के रुद्रपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर में ताला बंद था। शनिवार की रात चोरों ने घर में घुुुसकर पांच कमरों का ताला तोड़ा और कमरे मेें मौजूद आलमारी से दो लाख मूल्य के आभूषण और साठ हजार नगदी चुरा ली। जाते-जाते वह घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाते गए। घर से धुंआ उठते देख पड़ोसियों ने कुलदीप को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी और आग बुझाई। आग में घर में रखे लैपटॉप, डेस्कटॉप, फ्रीज, वाशिंग मशीन, टीवी, कूलर, पंखा, बेड और अन्य घरेलू सामान, अनाज और जमीन के कागजात जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

गृहस्वामी कुलदीप ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले एक पडोसी के साथ विवाद हुआ था, बीच बचाव करने के कारण पड़ोसी से कहा सुनी हुई थी उसके बाद पडोसी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी घर से गायब है। कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना चोरी की नहीं है। दोनों परिवारों के बीच किसी महिला को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आग लगाने की घटना को आंजम दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed