{"_id":"57041fa54f1c1bab38c8120c","slug":"house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से घर में लगी आग
मऊ
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान नष्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर थाना क्षेत्र के कुवारीडीह गांव में सोमवार की रात और कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव में मंगलवार को दोपहर बाद लगी आग में लाखों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान और 15 बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।रतनपुरा संवाददाता क्षेत्र के कुवारीडीह गांव में रामनाथ चौहान का पक्का मकान है। घर के सभी लोग सोमवार की रात खाना खाकर सो गए थे।
परिवारजनों के मुताबिक लगभग डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। घर में लगी टीवी के जलते ही तेज आवाज होने पर घरवाले जाग गए और घर का नजारा देखकर सहम गए। सभी लोग तुरंत बाहर भागे और शोर मचाने लगे इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में दरारें पड़ गईं। जबकि घर में लगी तीन टीवी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान नष्ट हो गए।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र खुखुदवां गांव के सिवान में मंगलवार को दोपहर बाद थ्रेसर से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इसमें मोहन पुत्र बेचन, चंद्रदेव पुत्र जयप्रकाश, बेहसू पुत्र सुमेर, अशोक पुत्र खरभान, हरिचन पुत्र राजदेव, मोहन पुत्र धरमू, श्रवण पुत्र फूूंकू, रामानंद पुत्र रामनवमी, रामाशीष पुत्र अंतू, कमलेश पुत्र रामदरश, शीष कुमार पुत्र अंतू, पूूर्णवासी पुत्र पूर्णविराम, रामबली पुत्र राजदेव, कालीचरन पुत्र इनरू एवं राजबहादुर की 15 बीघा की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।