{"_id":"5b6b249f4f1c1bab7d8b70d8","slug":"hospital-found-flaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में खामियां मिली, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में खामियां मिली, लगाई फटकार
mau
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक का निरीक्षण करतीं जिले की नोडल अधिकारी प्रीती शुक्ला।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव तथा नोडल अधिकारी प्रीती शुक्ला ने रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सीएचसी तथा बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र में तमाम खामियां मिली। ओपीडी में एक भी मरीज नहीं मिला। प्रयोगशाला कक्ष में गंदगी मिलने तथा केमिकल का सील पैक मिलने पर सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद गोकुलपुरा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। चौपाल में शौचालय निर्माण की खराब प्रगति मिली। ग्रामीणों की शिकायत पर पशुओं का टीकाकरण, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दयनीय मिलने पर, पशु चिकित्साधिकारी तथा अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विशेष सचिव ने रानीपुर ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अभिलेखों की जांच पड़ताल किया। इसके बाद ब्लाक कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जांच किट नहीं दिखा पाने पर नाराजगी जताईा। नए फ्रीज का रसीद तथा रजिस्टर विभागीय अधिकारी नहीं दिखा पाए। प्रयोगशाला में रखे केमिकल सील पैक मिला। अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले। खामियां मिलने पर सीएचसी के अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा।
गोकुलपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में चौपाल में शौचालय निर्माण की खराब प्रगति मिली। गांव में 257 के सापेक्ष 114 शौचालय पूर्ण मिला। जबकि 241 शौचालय की एमआईएस फीडिंग हुई है। इस मामले में उन्होंने ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया स्पष्टीकरण मांगने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया। पशुओं के टीकाकरण के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी रानीपुर से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। ग्रामीणों ने 16 घंटे के सापेक्ष छह घंटे बिजली मिलने का मामला उठाया। इस पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। सीडीओ विजय शंकर राय ने अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारियां दीं।