फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   honoured

मिला सम्मान

Mon, 27 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 27 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
honoured
सम्मानित
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास खंड परदहां की कंधेरी ग्राम पंचायत ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत हो गई। इसके  उपलक्ष्य में सोमवार को सुबह नौ बजे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  गौरव यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



जनपद में कंधेरी गांव के प्रथम ओडीएफ घोषित होने पर प्रथम मऊ मनोहर गांव घोषित किया गया। जिलाधिकारी ने इस गांव में लगाये गए स्वयं  सेवकों को चैंपियन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लगी चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे लिए आज गौरव का दिन है, यह कंधेरी गांव ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) हो गया है।
विज्ञापन



कहा कि खुले में शौच करने से अनेक बीमारियां फैलती हैं, साथ ही पानी, भोजन दूषित होता है। ग्रामीण जनता का स्वास्थ्य खराब होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोग अपनी आदत बदलें  एवं शौचालय साफ रखें और शौचालय का प्रयोग करते रहें। डीएम ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गांव वालों के सहयोग के बिना यह कार्य पूरा नही किया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं एडीओ पंचायत को सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव वालों द्वारा संकल्प लिया गया कि हम सभी कन्धेरी को सदा खुले में शौच मुक्त रखेंगे। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कुंवर विरेंद्र मौर्य को भी इस गांव को प्रथम ओडीएफ कराने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed