फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Home guard of SDM office, 36 patients, including three people from same family, came out

एसडीएम कार्यालय का होमगार्ड, एक ही परिवार के तीन लोग सहित निकले 36 मरीज

Sun, 02 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Home guard of SDM office, 36 patients, including three people from same family, came out
मऊ।रविवार को बीएचयू से प्राप्त रिपोर्ट में पांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जबकि शनिवार की रात से लेकर रविवार की शाम तक एंटीजेन टेस्ट में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सकारात्मक बात रही रविवार को 22 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह डिस्चार्ज होकर घर लौट गए।जिले में कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 541 पहुंच गई, इसमें ठीक होने वाले मरीज 355 हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बीएचयू से 33 रिपोर्ट प्राप्त हुई।इसमें पांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं शनिवार की शाम तथा रविवार को हुए एंटीजेन टेस्ट में 31 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में एक बरइपुर, दो दोहरीघाट, दो पुलिस लाइन, एक सहादतपुरा, एक गाजीपुर तिराहा, एक चकमेंहदी सरायलखंसी, एक घोसी से है। वहीं रविवार को दोहरीघाट सीएचसी पर हुए एंटीजेन टेस्ट में पांच लोग संक्रमित मिले। इसमें तीन तो ही एक ही परिवार के भगवानपुरा निवासी हैं, जबकि एक बुढावर तथा दूसरा नगर के मल्लाह टोला का हैं।
विज्ञापन

वहीं फतेहपुर मंडाव सीएचसी में एंटीजेन टेस्ट में कटघरा गांव के तीन लोग संक्रमित मिले। वहीं घोसी सीएचसी पर एंटीजेन टेस्ट में एसडीएम कार्यालय में तैनात होमगार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा दो हलधरपुर, एक जमालपुर रतनपुरा, एक साहुपुर, दो रामलाल की गली में संक्रमित मरीज मिले। बताया कि कोविड की जांच के लिए जिले से अभी तक 13714 संदिग्धों का सैंपल भेजा गया है, इसमें 13477 की रिपोर्ट मिल चुकी है। एंटीजन से अब तक कुल 5882 लोगों की जांच हो चुकी है। जिले में अभी तक 541 पाजिटिव मिले है, इसमें 355 लोग कोरोना को मात देकर जंग जीत चुके है। 180 सक्रिय केस है और छह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed