फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Holly on the two sides face to face minor

होली में मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने

Sat, 07 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 07 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Holly on the two sides face to face minor
 मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल के पास डीजे बजाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में कोतवाल सहित कई ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन


 लोगों ने बाजार के समीप कई गुमटियों में आग लगा दी। पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। गांव में कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरगाह बाजार के पास होली के दिन दोपहर बाद होरियारों की टोली डीजे पर नाचती-गाती आ रही थी। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने वहां मौजूद पुलिस से डीजे बंद कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा।

इस दौरान पथ्ाराव की जद में कोतवाल आ गए आैर एक बड़ा सा पत्थर मौके पर मौजूद कोतवाल परमानंद मिश्र के सिर पर आ लगा। पत्थर लगते ही कोतवाल का सिर फट गया और वे गिर पड़े।

 पथराव से दोनों पक्ष से कुछ लोग घायल हो गए। इसके बाद उपद्रवियों ने बाजार के एक छोर पर रखी कई गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां भंाजकर उपद्रव मचा रहे लोगों को खदेड़ा।


हालांकि कुछ ही देर में घोसी, दोहरीघाट, हलधरपुर और कोपागंज थानों की पुलिस और भारी संख्या में पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के सात नामदज सहित 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक को छोड़कर नामजद किए गए सभी छह लोगों को एक ही मकान से गिरफ्तार कर लिया। जबकि  बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed