{"_id":"6601143e8fbc0dfd570fc53b","slug":"holi-2024-celebration-with-special-colours-and-gulal-in-mau-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: मऊ में होली पर रंगों से सराबोर हुए लोग, गुलाल के साथ खेली कपड़ा फाड़ होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: मऊ में होली पर रंगों से सराबोर हुए लोग, गुलाल के साथ खेली कपड़ा फाड़ होली
Mon, 25 Mar 2024 11:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:36 AM IST
सार
मऊ में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक के सभी स्थानों पर लोगों ने रंग अबीर गुलाल के साथ-साथ कपड़ा फाड़ होली खेली।
विज्ञापन
Holi in mau
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले में होली पर्व पर लोगों का उत्साह देखते बन रहा। सुबह से लोगों ने रंगों व गुलाल की होली खेली। इस दौरान शहर में सुरक्षा को लेकर फोर्स मौजूद रही। वहीं पुलिस अधिकारी सभी इलाकों में चक्रमण करते रहे। वहीं होली की मस्ती में डूबे लोग डीजे की धून पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
नगर के मिर्जाहदीपुरा चौक, सदर चौक, गोला बाजार, सिंधी कॉलोनी, औरंगाबाद, बलनिकेतन, सहादतपुरा, भीटी आदि स्थानों पर लोगों ने रंग अबीर गुलाल के साथ-साथ कपड़ा फाड़ होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के भी जवान मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में लोग होली की गीतों पर झूमे और नाचे। वहीं एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामना भी दी।