फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   hindrance in marriage after threatning

धमकी से विवाह की तैयारी में खलल

Thu, 05 May 2016 11:58 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Thu, 05 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
hindrance in marriage after threatning
पाकिस्तानी महिला के लेख ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी - फोटो : BBC
पहसा। हलधरपुर थाने से सटे एक गांव में बिटीया की शादी की खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब उसी गांव के एक हिस्ट्रीशीटर ने उनके साथ चल रहे मुकदमों में सुलह न करने पर शादी न होने देने व दुल्हन की हत्या की उडाने की धमकी दे डाली। बदमाश ने दूल्हे के परिवार वालों को भी धमकी दी है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर बदमाश की खोजबीन में लगी है। 
विज्ञापन


 थाने से महज एक किमी दूरी पर स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी तय की है। बारात सात जुलाई को आएगी। बिटिया की शादी के लिये पूरा परिवार उत्साह पूर्वक लगा हुआ था।इसी बीच  शनिवार की सायं लड़की की मां पर एक काल आयी काल करने वाले अपना नाम बताते  हुए कहा कि यदि न्यायालय में चल रहे मुकदमे में सुलह नहीं कर लेती तो मैं  तुम्हारी बेटी की शादी नहीं करने दूंगा और बेटी और होने वाले दामाद को जान  से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन


धमकी भरा फोन सुनते ही लड़की की मां घबरा गयी तथा आप बीती परिजनों को बताई। फिर क्या था धमकी देने का सिलसिला निरन्तर चलता रहा। पीडितों  के अनुसार दो वर्ष पूर्व बदमाश उनके घर में घुस कर लड़की के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया तथा अपहरण की भी की भी कोशिश कर चुका है। जिसकी  रिपोर्ट थाने में दर्ज है तथा मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है। उन्हीं मुकदमों में  सुलह करने के लिये वह प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी से सहमे पीडित परिवार ने  सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी है। बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले बदमाश के विरुद्ध स्थानीय थाने में अपहरण व हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ मधुबन आनंद कुमार ने बताया कि लड़की के परिवार वालों की सूचना पर पुलिस जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed