फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy uproar after killing of Dalit youth in Mau of UP

यूपी के मऊ में दलित युवक की हत्या के बाद भड़का जनाक्रोश, ग्रामीणों ने फूंका पुलिस वाहन 

Wed, 13 Jan 2021 08:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 13 Jan 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Heavy uproar after killing of Dalit youth in Mau of UP
फूंका गया पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत असलपुर गांव में अनुसूचित जाति के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने दूसरी जाति की बस्ती पर हमला कर दिया। इसमें बुजुर्ग कैलाश सिंह (75) घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस के वाहन में आक्रोशित ग्रामीणों ने आग लगा दी। युवक की हत्या में मुख्य आरोपी के रूप में जिस राहुल का नाम सामने आया है, वह 50 हजार का इनामी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक अरविंद (20) साथियों के साथ टहलने गया था। इसी दौरान लगभग साढ़े आठ बजे भैंसही नदी पुल पर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, युवक के परिवार के साथ उग्र भीड़ ने पश्चिमपुरा पहुंचकर जो भी मिला उस पर हमला कर दिया और तोडफोड़ की। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को उग्र ग्रामीणों ने घेर लिया और पीआरवी वाहन में आग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया।

Heavy uproar after killing of Dalit youth in Mau of UP
जलता पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भारी संख्या में फोर्स गांव पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा देखकर कोई आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। देर रात को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। एडीजी जोन बृजभूषण का कहना है कि पुरानी रंजिश में वारदात की गई है। एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed