फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heat weather

गर्मी का प्रकोप जारी, जनजीवन बेहाल

Wed, 20 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 20 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Heat weather
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। आसमान में बादल देख किसान भी धूप की परवाह किए बगैर कटाई, मड़ाई में व्यस्त नजर आए। गर्मी से राहत के लिए लोग तरह तरह के विकल्प तलाशने लगे हैं। गर्मी से पशु पक्षी से लेकर आम जन बेहाल हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह में ही मई-जून जैसा तापमान हो गया है। ताल तलैये सूखने के कगार पर हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग सत्तू, बेल का शर्बत, आम का पन्ना, तरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन कर रहे हैं। वहीं बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए जिन पोखरों और नदियों में पानी है वहां जी भर के तैराकी के मजे लेते हुए गर्मी से राहत पाने का प्रयत्न कर रहे हैं। तालाबों और नदियों के किनारे पशु पक्षियों ने भी अपना डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में घर और आफिसों से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। लड़कियां जहां धूप से बचने के लिए स्कार्फ और छतरी का इस्तेमाल कर रही हैं। बाजारों में भी दोपहर को सन्नाटा पसर जा रहा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। इन्सान के साथ जीव जंतु भी ठौर की तलाश में पेड़ों के नीचे सुस्ताते दिख जा रहे हैं। धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश कर रहे हैं। उधर आकाश में बादल देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही थी। धूप व गर्मी की परवाह किए बगैर खेतों में कटाई, मड़ाई करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed