फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heart disease and diabetes have become a global problem: Prof. AK Srivastava

वैश्विक समस्या बन गई है हृदय रोग और डायबिटिज: प्रो. एके श्रीवास्तव

Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Heart disease and diabetes have become a global problem: Prof. AK Srivastava
डिवाइन हर्ट एंड मल्टीस्पेसिलिटी हास्पिटल लखनऊ के तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित राहुल हास्पिटल में निशुल्क हृदय रोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। शिविर में आए मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद मरीजों का ईसीजी और शुगर की जांच की गई। मरीजों को नि:शुल्क दवा भी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिवाइन हर्ट एंड मल्टीस्पेसिलिटी हास्पिटल लखनऊ के चेयरमैन तथा डॉ. प्रो. एके श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डिवाइन हर्ट एंड मल्टीस्पेसिलिटी हास्पिटल लखनऊ के चेयरमैन डॉ. प्रो. एके श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता किया। कहा कि आज के आधुनिक जीवन में डायबिटिज और हृदय रोग एक अति गंभीर वैश्विक समस्या बन गई है। यदि इसके साथ उच्च रक्तचाप को मिला लिया जाए तो भारतवर्ष के प्रत्येक 10 लोगों में एक व्यक्ति इन रोगों से ग्रसित है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार करीब छह करोड़ हृदय रोग, पांच करोड़ मधुमेह और लगभग तीन करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं। मधुमेह में रक्त में शुगर की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है। शरीर में रक्त में शुगर की मात्रा अधिक होने पर हृदय की धमनियों में अवरोध हो जाता है और फिर सीने में दर्द होने के साथ -साथ हृदय आघात होने की संभावना बढ़ जाती हैं। शुगर से बचने के लिए नियमित व्यायाम, खाने पीने के परहेज करना चाहिए। अगर शुगर पारिवारिक है तो 30 वर्ष में ही जांच प्रक्रिया शुरू हो जाना चाहिए। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक आभा श्रीवास्तव, पीआरओ सचिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed