{"_id":"635696328c382e67b65f56d8","slug":"harvested-people-demonstrated-mau-news-vns6805143107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान पीड़ित लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान पीड़ित लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दुबारी। सरयु नदी का जलस्तर कम होने के साथ कटान तेज हो गई है। बिंदटोलिया गांव में कटान पीड़ित ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जहां एक तरफ पूरा जिला त्योहार की खुशियां मना रहा। हम बाढ़ से जूझ रहे। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं की जा रही।
मधुबन तहसील क्षेत्र के बिंटोलिया गांव में लोगों के मकान और कृषि योग्या भूमि कटान की भेंट चढ़ रही। कटान को लेकर अब तक मधुबन प्रशासन की ओर से कोई कवायद होती नहीं दिख रही। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कटान से लगातार उनके मकान नदी में विलीन हो रहे। वे लोग खुद अपने घरों को तोड़ते हुए दूसरे सुरक्षित स्थान को जाने को मजबूर हैं।
लेकिन प्रशासन द्वार आपदा से निपटने के लिए किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा।
बताया कि कटान से बीते पांच दिनों में 11 ग्रामीणों के मकान नदी में समा चुके हैं। चार वर्ष से गांव के लोग कटान की समस्या से हर बार प्रभावित होते हैं। इसको लेकर लिखित शिकायत कर चुके हैं। धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद, इसको लेकर कोई कवायद होते नहीं दिख रही है। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश यादव, विकास राव ,माधो यादव, दशावती देवी, देवेंद्र राम, अवध, रामप्रताप, शिवकुमार मल्ल, श्रीकांत, बादशाह, अमरजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।