फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Har Har Mahadev will resonate in the pagodas

शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

Sun, 01 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev will resonate in the pagodas
मऊ। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों का रेला लगेगा। इस महीने के दूसरे सोमवार के महत्व को देखते हुए रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कांवरिए गाजीपुर के लिए रवाना हुए। जो वहां से गंगा जल भर कर सोमवार को पैदल ही लौटेंगे और यहां स्थित शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिवालयों और मंदिरों को सजाने संवारने का कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

सावन माह देवों के देव महादेव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह माना गया है। सावन के दूसरे सोमवार को सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पूजन अर्चन करने से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसी मान्यता के तहत सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर श्रद्धालुओं का रेला लगेगा। रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। श्रद्धालुओं ने नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिव मंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी मंदिरों पर कांवरियों व शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

तड़के से ही भजन कीर्तन शुरू हो गया था, जो सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर पूरे दिन जारी रहेगा। नगर के विभिन्नमुहल्लों से आए कांवरिए शीतला माता धाम मंदिर पर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद मुख्य मार्ग होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचे। वहां से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। जो सोमवार को गंगा जल लेकर तड़के लौटेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed