फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   happiness of Chhath turned mourning man died drowning in river children and wife broke down

मातम में बदली छठ की खुशियां : नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत, बिलख पड़े 3 बच्चे व पत्नी; ढाई घंटे बाद मिली लाश

Fri, 08 Nov 2024 12:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 12:45 PM IST
सार

Mau News : नदी में व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर कोपागंज थाना की पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से ढाई घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। पत्नी और बच्चों को बिलखता देख हर किसी की आंखें नम हो गईं थीं।

विज्ञापन
happiness of Chhath turned mourning man died drowning in river children and wife broke down
इन्हीं लोगों ने निकाली थी व्यक्ति की लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफ़रपुर के पारा में शुक्रवार की सुबह व्रती महिलाएं उगते सूरज को अर्घ्य दे रही थी। उसी दौरान एक 43 वर्षीय व्यक्ति नदी में लगभग 7.30 बजे नहाने गया। देखते ही देखते युवक कुछ दूर जाकर गहरे पानी में डूबने लगा। करीब डेढ़ घंटे युवक को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


पारा निवासी अच्छेलाल (43) पुत्र मुन्नु अपने पत्नी ममता और बच्चों के साथ तमसा नदी के किनारे छठ पर्व मनाने के लिए गया था। उसकी पत्नी सहित व्रती महिलाओं के सूर्य को अर्घ्य देने के बाद करीब साढ़े सात बजे वह नदी में नहाने के लिए चला गया। देखते देखते वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


उसे डूबता देख नदी के किनारे कुछ लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। लेकिन काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद ही कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक यादव भी गोताखोरों के साथ नदी में उतरे और करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद उसे नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के नदी से बाहर निकलने के बाद उसकी पत्नी ममता और तीन लड़के और एक लड़की दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक के पत्नी बच्चे के चीख-पुकार सुन वहां पर मौजूद लोगों की आंखें डबडबा गई। सूचना पाकर कोपागंज थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी आवश्यक कार्रवाई की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed