फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Had to struggle to reach home on Holi

Mau News: होली पर घर पहुंचने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Sun, 24 Mar 2024 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Had to struggle to reach home on Holi
मऊ। होली पर दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से लोग घर आने लगे हैं। टिकट की मारामारी और ट्रेनों में बेतहाशा भीड़ से यात्री परेशान हैं। सामान्य में हालत तो खराब है ही स्लीपर कोच भी जनरल डिब्बा बन गया है। ट्रेनों में हालात ये है कि खड़े होने की भी जगह नहीं बची है। लोग दिल्ली से गैलरी और शौचालय में बैठकर घर पहुंचे। बसों में भी लोगों को सीट पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिया है। लंबी रूट हो या लोकल सभी बसों में भीड़ है। सीट भर जाने पर कुछ लोग खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। इसे देखते हुए मऊ डिपो ने अधिकांश बसों को लंबी रूट पर लगा दी है। सभी बसें अगले 10 दिनों तक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। रविवार को दिल्ली से आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस मऊ जंक्शन पर रूकी, तो उतरने वाले यात्रियों का बुरा हाल था। भूख और प्यास से परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर बैठने के बाद राहत की सांस लिए। सबसे ज्यादा बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों की हालत खराब थी, यात्रियों का कहना था कि होली पर्व पर घर पहुंचने वाले लोगों से गाड़ी के जनरल और आरक्षित बोगियां सब एक समान हो गई थीं। फिर भी जिस स्टेशन पर गाड़ी रुकती थी तो सैकड़ों की संख्या में लोग गाड़ी में चढ़ने का प्रयास करते थे किसी को सफलता मिल जाती थी तो कोई स्टेशन पर ही खड़ा रह जाता था। यही स्थिति गोरखपुर एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, गोरखपुर स्पेशल फेयर, साबरमती एक्सप्रेस का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed