फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Groom's grandmother died after being injured in a fight during the banquet.

Mau News: बहूभोज के दौैरान मारपीट में घायल दूल्हे की नानी की मौत

Mon, 05 Feb 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Groom's grandmother died after being injured in a fight during the banquet.
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के भिखमपुर गांव स्थित चौहान बस्ती में बीते 30 जनवरी को बहूभोज का कार्यक्रम था। इसमें दूल्हे की नानी आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर निवासी चनवती देवी (68) पत्नी मूलचंद बहूभोज कार्यक्रम आई थी। इस दौरान बस्ती के कुछ मनबढ़ युवक दूल्हे पक्ष के लोगों को भद्दी-भद्दी गालीयां दे रहे थे। इस पर दोनों पक्षों की तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट हो गई, इसमें दूल्हे के पक्ष की तरफ से नानी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नानी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने आजमगढ़ हायर सेंट्रल के लिए रेफर कर दिया था। उसकी इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी चिरैयाकोट थाने को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed