फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Grandmother dies in Maha Kumbh accident before grandson's anniversary

Mau News: पोते की बरही से पहले महाकुंभ हादसे में दादी की मौत

Thu, 30 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Grandmother dies in Maha Kumbh accident before grandson's anniversary
मऊ/कोपागंज। प्रयागराज हादसे में कोपागंज थाना क्षेत्र की फतेहपुर ताल नरजा निवासी एक महिला की मौत हो गई, वहीं उसका पति इस घटना में गुम हो गया है। इसकी पुष्टी मृतका की बड़ी बेटी और ग्राम प्रधान ने की है। हादसे में जिस महिला की मौत हुई है उसके पोते का 30 जनवरी को बरही कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन इस खुशी से पहले ही उसकी दादी की मौत की सूचना ने पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान फतेहपुर ताल नरजा निवासी प्रभावती (65) पत्नी लाला राजभर के रूप में हुई है। महाकुंभ हादसे में प्रभावती की मौत की सूचना पर अमर उजाला की टीम को घर पर मौजूद एकमात्र सदस्य बड़ी बेटी गीता ने बताया कि उसकी मां और पिता गांव के चंद्रदेव राजभर के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए मंगलवार की सुबह ही प्रयागराज निकले थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसका छोटा भाई राजन गोंडा में इस समय एक निजी कंपनी में काम करता है, उसने फोन पर मां के मौत की सूचना दी। गीता ने बताया कि उसके दूसरे भाई राममिलन का बेटा 11 दिन पहले हुआ है, 30 जनवरी यानी बृहस्पतिवार को बरही का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं गांव के प्रधान हरेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि प्रभावती देवी की मौत हादसे में हुई है। इसकी पुष्टि उसके गांव से गए एक दूसरी महिला ने भी की है।
बताया कि मृतका अपने पति लाला राजभर और चंद्रदेव राजभर के साथ एक गोल में प्रयागराज के लिए निकले थे, जबकि गांव से करीब चार सौं लोग मंगलवार को मौनी अमावस्या पर नहाने के लिए गए थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रभावती की चार बेटियां गीता, सुनीता, अनीता और सोनम और दो बेटे राममिलन और राजन हैं। इसमें राजन को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। बताया कि लाला राजभर साइकिल से घूमकर सोन पापड़ी बेचते हैं। बताया कि उसका बड़ा बेटा रामिलन सूरत तो छोटा बेटा गोंडा में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं।
मां की एक हसरत पूरी तो दूसरी रह गई अधूरी
मऊ। वहीं प्रभावती की बेटी गीता ने बताया कि उसके घर में एक साथ खुशी और मातम दोनों का आगमन हुआ है। उसकी दिवंगत मां की दो हसरत थी, जिसमें पहले इस घर में एक बेटे का जन्म हो। मां की यह हसरत भी पूरी हो गई, जहां उसके बड़े भाई की दो बेटियों के बाद 11 दिन पहले उसकी भाभी को बेटा हुआ है। वहीं मां जल्द ही अपने छोटे बेटे राजन की शादी करना चाहती थी। लेकिन दूसरी हसरत पूरी होने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गई।

महाकुंभ नहाने गई महिला लापता



इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के कटंवास गांव निवासी कुमारी देवी पत्नी श्रीराम राजभर (50) मंगलवार को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने अपनी सांस, देवरानी व गांव के 15 लोगों के साथ प्रयागराज गई थीं। परिजनों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ था उस समय सभी लोग घटना स्थल पर मौजूद रहे। सभी ने किसी तरह अपने आप को सुरक्षित किया। लेकिन उसके बाद से कुमारी देवी का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed