{"_id":"69c591b612b37c9bd208c23e","slug":"gramin-bank-mau-defeated-jal-nigam-je-ghazipur-by-20-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-142937-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ग्रामीण बैंक मऊ ने जल निगम जेई गाजीपुर को 20 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ग्रामीण बैंक मऊ ने जल निगम जेई गाजीपुर को 20 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में ग्रामीण बैंक मऊ और जल निगम जेई गाजीपुर के बीच मैच में शाट लगाता बल्लेबाज
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर बृहस्पतिवार को जल निगम जेई गाजीपुर और ग्रामीण बैंक मऊ के बीच टी20 मैच खेला गया, जिसमें ग्रामीण बैंक मऊ ने जल निगम जेई गाजीपुर को 20 रनों से हराया।
जल निगम जेई गाजीपुर के कप्तान अजय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ग्रामीण बैंक मऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाज रुपेश ने 41 रन, दीपू ने 50 रन, समीर ने 31 रन, सुनील ने 29 रन और राजीव ने 28 रन बनाए।
इनके बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। जल निगम जेई गाजीपुर की ओर से गेंदबाज अभिषेक जायसवाल और अभिषेक श्रीवास्तव ने कम रन खर्च कर 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
120 गेंदों पर 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जल निगम जेई गाजीपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में ओपनर बल्लेबाज शशांक 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक श्रीवास्तव ने 84 रन की पारी खेलकर मैच में वापसी कराने की कोशिश की।
इसके बाद गणेश ने 37 रन बनाए, जबकि कमलेश और अजय 15-15 रन ही बना सके। गाजीपुर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन ही बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई।
ग्रामीण बैंक मऊ की ओर से गेंदबाज राजीव नयन ने 3 विकेट, धनंजय शर्मा ने 2 विकेट, जबकि अंकित और रुपेश को 1-1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच राजीव नयन रहे, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेने के साथ 28 रन की नाबाद पारी भी खेली। निर्णायक की भूमिका में सुंदरम दुबे और यश रघुवंशी रहे, स्कोरिंग प्रिंस सरोज ने की।