{"_id":"5ba91ac8867a55013c43b758","slug":"gram-pradhan-entrusted-demonstrations-memorandums-to-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा
mau
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते प्रधान संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान परदहा के अहिलाद गांव के ग्राम पंचायत के प्रस्ताव को दरकिनार कर उपजिलाधिकारी की ओर से स्वविवेक से दूसरी भूमि को आवंटित कर देने के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के बाद ग्राम प्रधानों ने प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने कहा कि सदर तहसील के अहिलाद ग्राम समिति के प्रस्ताव को दरकिनार किए जाने से ग्राम प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एसडीएम प्रस्तावित भूमि पर रोक लगाते हुए भूमि प्रबंध समिति द्वारा प्रस्तावित भूमि का अनुमोदन किया जाए। इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया गया तो ग्राम प्रधान जिला प्रशासन का सहयोग करना बंद कर देंगे। आक्रोशित ग्राम प्रधान एसडीएम सदर के विरोध मेें नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद ग्राम प्रधानों की बैठक विकास भवन परिसर में हुई।
निर्णय लिया गया कि 29 सितंबर को संगठन के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को धनंजय सिंह, रमेश यादव, विशाल सिंह, श्रीधर राय, हरिकेश यादव, नरसिंह सिंह, चद्रभूषण यादव, मनोज यादव, अजय कुमार सिंह, विरेंद्र चौहान, श्याम नारायन सिंह, ओमप्रकाश, शैलेंद्र सिंह, दिनेश बहादुर सिंह, राजू सिंह, अमित कन्नौजिया, रामकुमार, यशपाल सिंह, अनंत कुमार, नागेंद्र राय ने संबाधित किया।