फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   GPS-equipped cleaning vehicles

जीपीएस से लैस हुए सफाई वाहन

Wed, 30 May 2018 12:34 AM IST
mau
mau Updated Wed, 30 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
GPS-equipped cleaning vehicles
जीपीएस से लैस नगर पालिका परिषद का वाहन। अमर उजाला - फोटो : mau
साफ सफाई के नाम पर निकलने वाली गाड़ियां संबंधित वार्डों में जाकर कचरा उठाती हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी नगर पालिका को नहीं मिल पाती थी।  सफाई दरोगा की जानकारी पर ही अधिकारियों को निर्भर होना पड़ता था। लेकिन वाहनों के जीपीएस  से लैस हो जाने के बाद अब अधिकारी इन वाहनों  पर तैनात कर्मचारियों पर नजर रख सकेंगे  
विज्ञापन

दरअसल नगर पालिका की ओर से स्वच्छता अभियान को बेहतर करने के उदेश्य से  कचरा गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस लगाया है। जिससे नगर में साफ सफाई बेहतर करने के साथ कचरा वाहन चालकों की मनमानी और नए वार्डो में सही रास्ते की जानकारी और किसी प्रत्याशित घटना या दुर्घटना होने की स्थिति में जीपीएस ट्रैकिंग से मदद के लिए इस्तेमाल किया जा सके।    
विज्ञापन

    
 नगर पालिका द्वारा नगर को 42 वार्डो में विभाजित किया गया है। जहां सफाई के लिए 600 सफाई कर्मचारी 40 कचरा वाहनों की मदद से प्रतिदिन 110 टन से 115 टन कचरा संग्रहित कर उसे चिहिन्त जगहों पर डंप करते है। इसके बाद भी नगर के निजामुदीनपुरा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चांदमारी इमलिया सहित कई मोहल्ले में कचरा पसरा रहता है। जिसको लेकर आए दिन संबंधित वार्डवासी  शिकायत करते रहते हैं।  सफाई की समस्या का निस्तारण और सफाई कर्मचारियों की मानीटरिंग करने के उदेश्य से एक सप्ताह पूर्व ही नगर पालिका द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे 42 कचरा गाड़ियों में 40 गाड़ियों को जीपीएस प्रणाली से लैस किया गया है। जिसमें नगर पालिका 13 ट्रैक्टर, 14 ऑटो, 2 जेसीबी और 6 लोडर , दो डंफर, 4 कंटनेर पल्सर और 2 हाइड्रोक्लीपर वाहन में सिस्टम लगाया गया है। प्रत्येक वाहन में जीपीएस लगाने में करीब 3500 सौं की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed