फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government should implement rules for fees in private schools

Mau News: प्राइवेट स्कूलों में फीस के लिए नियम लागू करे सरकार

Fri, 10 Apr 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Government should implement rules for fees in private schools
नगर के ब्रह्मस्थान पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में 
नगर के ब्रह्मस्थान पर बृहस्पतिवार को अभिभावकों के बीच अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों में फीस के लिए नियम लागू करने और एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अभिभावक भगवान सिंह ने कहा कि स्कूलों की मनमानी बहुत बढ़ गई है। निश्चित दुकानों पर स्कूलों की मिलीभगत से किताब, कॉपी, ड्रेस के नाम पर बाजार से ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, अभिभावक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार स्कूलों में फीस के लिए कोई नियम लागू करे, जिससे प्रति वर्ष प्रवेश के नाम पर शुल्क देने से अभिभावक बच सकें। प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर समय अभिभावकों का शोषण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार लगातार सरकारी स्कूल बंद कर रही है, जिसके कारण प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं।
अभिभावक देवनाथ सिंह ने कहा कि अगर शिक्षा महंगी होगी तो निचले तबके के बच्चे शिक्षा कैसे ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर सबका समान अधिकार है, ऐसे में सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए।
अभिभावक रामबचन मौर्य और नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार के साथ-साथ अभिभावकों को भी फीस के विरोध में मुखर होने की जरूरत है।
संवाद कार्यक्रम में अभिभावक रामप्रवेश गोंड और धनंजय सिंह ने कहा कि इसमें अभिभावकों की भी गलती है। वे सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को न भेजकर प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजते हैं, जिसका प्राइवेट स्कूल फायदा उठाते हैं।

वहीं, अभिभावक दीपू गुप्ता और राकेश सिंह ने संवाद कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार से फीस वृद्धि और मनमाने रेट पर किताबों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed