फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government is responsible for death due to corona infection: Lilavati

कोरोना संक्रमण से हुई मौत के लिए जिम्मेदार है सरकार: लीलावती

Wed, 09 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Government is responsible for death due to corona infection: Lilavati
मऊ। मधुबन तहसील के गांगेबीर गांव में सपा की तरफ से बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुसाफिर यादव ने तथा संचालन सुधाकर यादव ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रुप में विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा मौजूद रही। अपने संबोधन में लीलावती कुशवाहा ने कहाकि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में हैं, और महामारी में बहुत से ऐसे घर है, जहां कोई दीपक जलाने वाला नहीं बचा है। तमाम बच्चे अनाथ हो चुके है। समय बीतने के बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार के पास इस महामारी को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है। श्रीमती कुशवाहा ने इसके लिए भाजपा सरकार को आरोपित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में अधिकांश की मौत उचित इलाज ना मिलने के कारण हुई। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जितना बन पड़ा अपने तरफ से जरूरतमंदों की मदद किया। बोली सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासन काल में दवा, पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त में लोगों को देने का काम किया था। बैठक में कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में भीमल कुशवाहा, कल्पनाथ यादव, हरेंद्र यादव, राजेश यादव, गोरख यादव, रविंद्र यादव, बरकत अली, राममिलन मौर्य, लाल जी मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed