फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government is playing with the interests of the poor: SP

सरकार गरीबों के हितों से कर रही खिलवाड़ : सपा

Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Government is playing with the interests of the poor: SP
कोपागंज। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण प्रतिदिन बढ़ती मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केंद्र सरकार की बेरुखी से पेट्रोलियम पदार्थो की दरों में लगातार वृद्धि हो रही है। सपा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पर गरीबों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार पिछले कुछ दिनों से रोजाना डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर अपना खजाना भरने में जुटी ह्रै।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार 20 लाख करोड़ का जुमला देकर देशवासियों को फुसलाने में लगी है, क्योंकि देश की जनता अब समझदार हो चुकी है। पीएम के सभी जुमले को समझने लगी है। आपदा की इस घड़ी में महंगाई की मार को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही लगातार वृद्धि का असर सीधे गरीबों पर पड़ेगा। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि से प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली वस्तुएं भी मंहगी होगी। साथ ही कहा कि कोरोना वायरस से अब तक तीन लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। कहा कि अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं किया जा सका है। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य को वापस लेने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed