फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Got the registry done in confidence, now refused to give the amount, filed a case

विश्वास में लेकर करवा ली रजिस्ट्री, अब राशि देने से मुकरा, मुकदमा दर्ज

Fri, 16 Sep 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Got the registry done in confidence, now refused to give the amount, filed a case
चिरैयाकोट। आजमगढ़ जिले के एक व्यक्ति ने चिरैयाकोट में अपनी जमीन तथा मकान को आजमगढ़ जिले के एक दंपती पर धोखाधड़ी कर लिखवाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होते देख पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली और जहां कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के खरका मुरारपुर गांव निवासी ब़ुद्धिराम ने बताया कि उसकी चिरैयाकोट नगर पंचायत के कमालुद्दिनपुर वार्ड में आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर सड़क किनारे जमीन तथा मकान है। जहानागंज थाना क्षेत्र के अहिरोलि गांव निवासी सतिराम यादव उसकी पत्नी सावित्री ने 30 लाख रुपये में जमीन तथा घर का सौदा किया। उसे विश्वास में लेते हुए बैनामा लिखवाने से पहले बैंक में राशि बैैनामा के बाद भेजने का आश्वासन दिया। विश्वास के चलते उसने बैनामा कर दिया, जब खाते की जांच की तो राशि नहीं आई थी। जब वह दंपती के पास गया तो दोनों ने राशि देने से इंकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed