फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Go ahead by setting goals, you will get success

लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, मिलेगी सफलता

Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Go ahead by setting goals, you will get success
दोहरीघाट के रेशमी डिग्री कॉलेज पाउस में विदाई समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।सं? - फोटो : MAU
दोहरीघाट। रेशमी डिग्री कॉलेज में सोमवार को समारोह आयोजित कर बीए, बीएससी के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में अन्य कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक सागर यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने राष्ट गीत वंदे मातरम गीत का सजीव मंचन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर्र बंधक सागर यादव ने कहा कि लक्ष्य तय करके आगे बढ़ते रहने से सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महाविद्यालय से निकलने के बाद छात्र छात्राएं अपने अध्ययन के बलबूते बेहतर भविष्य संवारते हुए अनुशासित जीवन से राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान देंगे। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed