{"_id":"49f83b81a46bd1feb57fab5e2d763557","slug":"gm-as-soon-as-the-system-remains-the-same-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम के जाते ही व्यवस्था जस की तस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम के जाते ही व्यवस्था जस की तस
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा के निरीक्षण के एक
विज्ञापन
दिन बाद ही रेलवे स्टेशन की व्यवस्था जस की तस हो गई। जीएम के आगमन के
दौरान जो रेलवे का मेनगेट पूरा खाली था।
शनिवार को बाइकों की लंबी कतार दिखी। ठेकेदार बाइक खड़ा कराकर पैसा वसूल रहे थे। बताते चलें कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।
कर्मचारियों और अधिकारियों ने जीएम के सामने स्टेशन को माडल स्टेशन के तर्ज पर प्रस्तुत किया। सफाई से लेकर पूरी व्यवस्था चकाचक रही। जिसके बाद जीएम ने अधिकारियों को इसके लिए बधाई भी दी। लेकिन शनिवार को रेलवे स्टेशन का पूरा नजारा बदला बदला सा नजर आया।