फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girls without shoes in block level sports competition in Madhuban

Mau News: मधुबन में ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बिना जूतों के दाैड़ीं बेटियां

Wed, 11 Dec 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girls without shoes in block level sports competition in Madhuban
मधुबन। तहसील के कुंडा शरीफपुर स्थित तरुण इंटर कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राएं नंगे पांव बिना जूतों के दाैड़ीं। नंगे पांव दाैड़ रही छात्राओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मुख्य अतिथि बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में धनराज यूपीएस फतेहपुर मंडाव पहले, प्रिंस सिद्धा अहिलासपुर को दूसरा और लधुवाई के अमन तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर बालिका वर्ग में कुंडा शरीफपुर की रंजना प्रथम, सिद्धा अहिलासपुर की परी दूसरे और सलोनी पांती तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में अंशिका यादव हैवतपुर को पहला, मुढाडार की अंकिता दूसरा और सोनी अजोरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आरजू पदारथपुर पहले, हरिकेश पांती दूसरे, प्रिंस लालनपुर तीसरे नंबर पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में वंदना साहनी यूपीएस मधुबन प्रथम, आशु कुंडा द्वितीय और मधुबन की राधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रिंस सिद्धा प्रथम, शिवम फतेहपुर द्वितीय, सुंदरम लधुवा तृतीय रही। 50 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग आंचल चांदपुर रामपुर प्रथम, सुनैना गंगऊपुर द्वितीय, शिवानी कुंडा तीसरे स्थान पर रही। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। स्वास्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है। बीडीओ श्याम सुंदर पटेल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता राहुल दीक्षित, सभासद राजकुमार, शिक्षक सत्य प्रकाश, नीतेश,अरुण हिंद, विवेक राव, संजय सिंह, मनमोहन पांडेय, दिलीप सिंह, अजय पटेल, भूपेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed