{"_id":"6582e1a5c32285cb0f073d35","slug":"girl-student-kidnapping-and-misdeeds-in-mau-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: मऊ में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, शौच के लिए घर से अकेले निकली थी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: मऊ में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, शौच के लिए घर से अकेले निकली थी नाबालिग
Wed, 20 Dec 2023 06:14 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Dec 2023 06:14 PM IST
सार
आरोपियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब किशोरी घर से अकेले शौच के लिए निकली थी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को घटना के बारे में बताने पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के पांच युवकों पर हैवानियत करने का आरोप है। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब किशोरी घर से अकेले शौच के लिए निकली थी। घटना का वीडियो भी आरोपियों ने बनाया और किसी को घटना के बारे में बताने पर वायरल करने की धमकी दी। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका परिवार मंगलवार की देर रात भोजन करने के बाद सो गया था। इस बीच देर रात करीब नौ बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौच के लिए अकेले ही अपने घर से निकली। आरोप है कि गांव के पांच लोगों ने किशोरी को अकेला देख उसका अपरहण कर लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। आरोप लगाया कि आरोपियों ने वीडियो बनाने के साथ धमकी दी कि परिवार वालों को घटना के बारे में बताया तो सभी को मार देंगे। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने घरवालों से आपबीती बताई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह, एसओ रानीपुर जगदीश विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन