फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl student going to attend farewell ceremony dragged by pickup, dies

Mau News: विदाई समारोह में शामिल होने जा रही छात्रा को पिकअप ने घसीटा, मौत

Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Girl student going to attend farewell ceremony dragged by pickup, dies
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के निधियांव गांव के पास शनिवार की सुबह बेकाबू पिकअप ने सामने से आ रही साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पांच किमी तक पीछा कर रामपुर पुलिस ने आरोपी चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि घटना के बाद मृतका की साइकिल पिकअप के अगले हिस्से में फंसकर पांच किमी तक घसीटती गई थी। मृतक अपने कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन

म़ृतका की शिनाख्त बलिया जिले के उंभाव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी नंदनी (16) पुत्री चितरंजन के रूप में हुई। वह रामपुर थाना क्षेत्र के निधियांव स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। शनिवार को उसके कॉलेज में बारहवीं की छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह थी। जिसमें नंदनी शामिल होने के लिए साइकिल से अपने कॉलेज आ रही थी। अभी वह निधियांव गांव के पास पहुंची थी रामपुर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मधुबन की तरफ से आ रही पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नंदनी साइकिल से गिरकर पिकअप की जद में आ गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक ने भागने की कोशिश में रफ्तार ओर बढ़ा दी, फलस्वरूप छात्रा की साइकिल पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई। उधर किशोरी को जब तक स्थानीय लोग अस्पताल ले जा पाते तब तक किशोरी ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद रामपुर एसओ जगदीश विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ भाग रहे पिकअप का पीछा किया, जहां करीब पांच किमी दूर तक पीछा कर बलिया जिले के बेल्थरारोड स्टेशन के रेलवे फाटक के पास से पकड़ लिया। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी नंदनी
मृतका के पिता चितरंजन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। नंदनी पांच बहन वंदना, संजना, रानू, काजल और तीन भाई रवि, किशन और करन में सबसे बड़ी थी। मृतका काफी होनहार छात्रा के साथ मिलनसार स्वभाव की थी। घटना से पिता चितरंजन, मां लक्ष्मी देवी के साथ उसके गांव और कॉलेज में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed