फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Result no trust on administration samajwadi party busy guarding EVM in mau

Ghosi Bypoll Result: आज कयामत की रात, प्रशासन पर भरोसा नहीं... नतीजों से पहले EVM की रखवाली में जुटे सपाई

Thu, 07 Sep 2023 08:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Sep 2023 08:37 PM IST
सार

Ghosi By Election Result: घोसी सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को आएगा। सपा और उसके गठबंधन के कार्यकर्ता ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि सपा हार के डर से ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने के लिए तैयार हो गई है। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Result no trust on administration samajwadi party busy guarding EVM in mau
स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी एलईडी को देखते सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी उपचुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब वह घड़ी आ गई है जिसका सभी को इंतजार होता है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती की जाएगी। मऊ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई है। यहां पर एक तरफ जहां पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए तैनात हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन के कार्यकर्ता भी स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए मुस्तैद हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए सीसीटीवी एलईडी में सपा नेता और कार्यकर्ता टकटकी लगाए देख रहे हैं।

विज्ञापन


मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार रात से ही सपा और उसके गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता डटे हैं। आज रात स्ट्रांग रूम के बाहर ही ढोल-मंजीरे के साथ जगराता करेंगे। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि सपा हार के डर से ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने के लिए तैयार हो गई है। 

विज्ञापन

साख का सवाल बना घोसी उपचुनाव

वोटों की गिनती से पहले की ये वो रात है, जब किसी भी नेता या उसके समर्थक को मुश्किल से नींद आएगी। मतदान का रुझान ऐसा है कि सता और विपक्ष दोनों की बेचैनी बढ़ा रहा है। एक ओर समाजवादी पार्टी है, जिसने दारा सिंह को गंवाने के बाद घोसी को फिर से वापस पाने के लिए जी जान लगा दिया था। दूसरी ओर भाजपा है, जिसके लिए यह चुनाव साख का सवाल बन गया है। घोसी उपचुनाव को एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन का पहला मुकाबला माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कांटे की टक्कर में कौन मार रहा बाजी, सपा या भाजपा; कम वोटिंग से किसे मिलेगा फायदा?

चार शिफ्ट में तैनात हैं सपा के कार्यकर्ता

Ghosi Bypoll Result no trust on administration samajwadi party busy guarding EVM in mau
कलेक्ट्रेट में बने मतगणना स्थल पर सुरक्षा में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स का जवान। - फोटो : अमर उजाला

घोसी उपचुनाव को लेकर मतदान भले ही पांच सितंबर को खत्म हो गया है, लेकिन परिणाम न आने तक इसको लेकर सियासी तापमान अब तक जिले में देखने को मिल रहा है। चुनाव के बाद से सपा-गठबंधन के कार्यकर्ता ईवीएम निगरानी को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डेरा जमाए हुए हैं। इसके लिए चार टोलियां बनाई गई हैं। बुधवार की पूरी रात सपा और गठबंधन के कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी में लगे रहे।

वहीं, अलसुबह में नई टीम पहुंची जो कि दोपहर तक मतगणना स्थल के पास डटी रही। दोपहर के बाद दूसरी टीम पहुंची, जो देर रात तक डटी रहेगी। यह क्रम शुक्रवार सुबह आठ बजे तक मतगणना स्थल पर मतगणना शुरू होने तक बना रहेगा। सपा ने पांच सितंबर को मतदान समाप्त होने के बाद देर रात ईवीएम जमा होने के बाद से चार निगरानी समिति टीम बनाकर यहां पहरेदारी में लगा दी है।

मतगणना के लिए 14 टेबलों पर 19 टीमें लगाई जाएंगी

Ghosi Bypoll Result no trust on administration samajwadi party busy guarding EVM in mau
मतगणना स्थल पर तैयारी - फोटो : अमर उजाला

मऊ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने मतगणना स्थल पर शुक्रवार को घोसी उप चुनाव को लेकर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। सीसीटीवी कैमरे से पूरी मतगणना पर नजर रखी जाएगी। मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। मतगणना के लिए 14 टेबलों पर 19 टीमें लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। 

एएसपी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी।इसकी मानीटरिंग एसपी जहां खुद करेंगे तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था एएसपी के कंधे पर होगी। जबकि तीन सीओ, 17 निरीक्षक, 78 उपनिरीक्षक, 600 आरक्षी, दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। वहीं, मतगणना स्थल में जाने से पहले मेटेल डिटेक्टर से गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed