फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Police stopped Shivpal Yadav going to Mau, SP said fear of outsider i

Ghosi Bypoll: मऊ जा रहे शिवपाल यादव को पुलिस ने रोका, एसपी बोले- बाहरी आदमी से चुनाव प्रभावित होने की आशंका

Mon, 04 Sep 2023 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Sep 2023 07:07 PM IST
सार

सोमवार को मऊ जिला मुख्यालय आ रहे सपा महासचिव शिवपाल सिंह को पुलिस ने आचार संहिता उल्लघंन का हवाला देकर  आजमगढ़ बॉर्डर पर ही रोक दिया। समाजवादी पार्टी ने पुलिस-प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रुख अख्तियार करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Police stopped Shivpal Yadav going to Mau, SP said  fear of outsider i
आईजी आजमगढ़ से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने पुलिस-प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रुख अख्तियार करने का आरोप लगाया है। मतदान की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ इसका तापमान और बढ़ता दिख रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को मऊ जिला मुख्यालय आ रहे सपा महासचिव शिवपाल सिंह को पुलिस ने आचार संहिता उल्लघंन का हवाला देकर  आजमगढ़ बॉर्डर पर ही रोक दिया। शिवपाल आजमगढ़ में आईजी अखिलेश कुमार से मुलाकात के बाद निर्वाचन आयोग के नियुक्त पुलिस प्रेक्षक से मिलने मऊ आ रहे थे। पुलिस ने जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी सपा नेता का काफिला लौट गया। इससे पहले खूब गहमागहमी हुई। शिवपाल यादव ने डीएम से मोबाइल पर बात भी की। 

विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक से मिलने के लिए लिया गया था समय

सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने बताया कि पुलिस प्रेक्षक से मिलने के लिए एक बजे समय लिया गया था। सपा महासचिव पुलिस प्रेक्षक से मिलने को लेकर जिला मुख्यालय आ रहे थे। आचार संहिता उल्लघंन का हवाला देते हुए आजमगढ़-मऊ बॉर्डर पर ही उन्हें रोक दिया गया। पुलिस-प्रशासन पर मनमानी पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार चुनाव से 48 घंटे पूर्व बाहरी व्यक्ति जिले में नहीं आ सकता है। इससे चुनाव प्रभावित होने की आशंका रहती है। चुनाव आयोग 48 घंटे पहले ऐसे व्यक्ति को जिले से बाहर रहने का निर्देश का अनुपालन किया गया।

एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की लड़ाई

घोसी उपचुनाव भाजपा और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। इस मुकाबले को एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। मतदान से एक दिन पहले दोनों दलों ने चुनाव आयोग में एक दूसरे पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सपा ने भी भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप मढ़ा है। उधर प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कहते हुए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed