Ghosi Bypoll: भाजपा ने रोड शो में दिखाई ताकत, सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन ने 'इंडिया' पर कह दी ऐसी बात
Ghosi Bypoll 2023: घोसी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने रोड शो के जरिए शक्ति-प्रदर्शन किया। भोजपुरी फिल्मस्टार व भाजपा के सांसद रवि किशन और सांसद मनोज तिवारी समेत यूपी सरकार के छह से ज्यादा मंत्री रोड शो में शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घोसी उपचुनाव को लेकर रविवार को भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में भोजपुरी फिल्मस्टार व भाजपा के सांसद रवि किशन और सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो किया। इस दौरान लोग फिल्म स्टार की झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। इस रोड शो के जरिए भाजपा ने अपनी ताकत दिखाई। रवि किशन और मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन पर चुटकी ली।
मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन दलों की एकजुटता के बीच सिर फुटौव्वल होगी, समय का इंतजार करिए। आगे कहा कि जब भी कोई गलत काम करता है तो नाम बदलकर वापस आता है। पूछा कि यह यूपीए थी, फिर नाम बदलकर इंडिया क्यों रखा? वहीं रवि किशन ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के 10 दावेदार हैं।
कहा कि आने वाले समय में विपक्षी गठबंधन का हाल देखिएगा, सबके मन में प्रधानमंत्री बनने की लालसा है। भाजपा सांसद ने कहा कि घोसी में प्रत्याशी दारा सिंह चौहान चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यहां पीएम मोदी और सीएम योगी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से आते समय सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाकर जनता को बताओ कि जीत के बाद घोसी में विकास की गंगा बहेगी। यहां घोसी में कलाकारों के लिए काम उपलब्ध होगा। कहा कि घोसी की जनता विकास के साथ है।
ये भी पढ़ें: घोसी में थमा चुनाव प्रचार, अब वोटिंग का इंतजार, सपा और भाजपा में कौन किस पर भारी?
रोड शो के कारण वाराणसी-गोरखपुर हाईवे जाम
भाजपा नेताओं का रोडरोड शो बापू इंटर कॉलेज से निकलकर कोपागंज थाना कसारा मोड़, भातकोल होते हुए धवरियासाथ, कुर्थीजाफरपुर कोइरियापर, नदवासराय होते हुए घोसी के लिए निकल गया। कोपागंज कसारा मोड़ पहुंचते ही समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रवि किशन और मनोज तिवारी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
इस दौरान वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप होने से आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ को संबोधित करते हुए दोनों भोजपुरी कलाकारों ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जिताएं। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ तथा छतों पर महिलाओं सहित तमाम लोग रोड शो देखने के लिए जुटे थे।