फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi by-election: Dara said our victory, Sudhakar alleges an attempt to influence voting

घोसी में घमासान: मतदान के बीच भाजपा-सपा प्रत्याशी आमने-सामने, हुई ऐसी बयानबाजी जिसे सुनकर भन्ना जाएंगे आप!

Wed, 06 Sep 2023 12:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 06 Sep 2023 12:11 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दादनपुर मे मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशासन पर मतदाताओं को मतदान करने से रोकने और डराने धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन कई बूथों पर कई प्रधानों, कोटेदारों को वोट डालने से रोक रहा है।

विज्ञापन
Ghosi by-election: Dara said our victory, Sudhakar alleges an attempt to influence voting
घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह बीच मुकाबला रहा। दोनों उम्मीदवारों ने मीडिया से बात की। दारा सिंह चौहान ने अपनी जीत तय बताया, वहीं सुधाकर सिंह ने मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का बयान
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा कि घोसी विधानसभा में शांति से मतदान हुआ। यहां का प्रशासन पूरी तरह से चुस्त दुरूस्त है। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। जिस तरह से लोगों का रुझान भाजपा के प्रति है, उससे साफ हो गया है कि लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर पूरी तरह से कायम है। भारी मतों के अंतर से भाजपा घोसी विधानसभा सीट जीतने जा रही है। इससे हताश और निराश होकर विरोधी के अफवाह फैलाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ghosi By Election: भाजपा-सपा ने बनाई थी शानदार रणनीति, लेकिन मतदान का ग्राफ नहीं बढ़ा सके मतदाता, क्या है कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का बयान
सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दादनपुर मे मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशासन पर मतदाताओं को मतदान करने से रोकने और डराने धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन कई बूथों पर कई प्रधानों, कोटेदारों को वोट डालने से रोक रहा है।


 

मेरे पुत्र सुजीत सिंह और घोसी ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने फर्जी मामले में फंसाया है। कहीं ईवीएम मशीन खराब कर दी गई है, कहीं मतदान करने से रोका गया है। जिसे लेकर चुनाव आयोग से लेकर ऊपर के अधिकारियों को शिकायत की गई है। कहा कि मतदाताओं को रोकने के लिए पुलिस आधार कार्ड चेक कर रही है, जबकि आधार कार्ड चेक करने का कोई अधिकार पुलिस को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed