Ghosi By Election: भाजपा-सपा ने बनाई थी शानदार रणनीति, लेकिन मतदान का ग्राफ नहीं बढ़ा सके मतदाता, क्या है कारण
उपचुनाव को लेकर जिस तरह से भाजपा-सपा प्रत्याशी के पक्ष में दोनों पार्टी ने प्रचार को लेकर रणनीति तैयार की थी। उससे मतदान को लेकर मतदान का ग्राफ बढ़ने की संभावना थी, लेकिन इस बार भी घोसी के मतदाता प्रथम श्रेणी में उत्तीण नहीं हो सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घोसी उपचुनाव में मंगलवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान हुआ। जिसमें छह चरणों में मतदान हुआ। इस बार भी मतदान के मामले में जिले की यह विधानसभा प्रथम श्रेणी में पास नहीं हो सकी। इस सीट पर अपना भाग्य आजमा रहे भाजपा प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी सहित दस प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।
यह भी पढ़ें- NIA Raids: एनआईए की अलग-अलग टीमें जुटा रही थीं साक्ष्य, बिहार व बलिया से हुईं गिरफ्तारियों से मिली बड़ी लीड
उपचुनाव को लेकर घोसी की जनता में काफी उत्साह देखने को मिला, इस बीच मौसम ने भी खलल डाला, लेकिन मतदातओं के उत्साह और जज्बों को रोक नहीं सका। इस दौरान शाम पांच बजे के करीब 40 मिनट की बारिश के चलते भी मतदान प्रभावित हुआ। मतदान के बाद मतदाता प्रत्याशियों के हार जीत का समीकरण पर चर्चा करते दिखे। वैसे मतों के ध्रुवीकरण के चलते प्रत्याशियों की जीत का समीकरण बदलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस उपचुनाव में ऐसे यह मुकाबला भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चाैहान तथा सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच है। लेकिन जीत का सेहरा किसके माथे सजेगा यह तो आठ सितंबर को मतगणना के बाद ही तय होगा। लेकिन दोनों प्रत्याशी के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी के जीत को लेकर आश्वासत नजर होते दिखे।
इस बार भी प्रथम श्रेणी में पास नहीं हो सके मतदाता
उपचुनाव को लेकर जिस तरह से भाजपा-सपा प्रत्याशी के पक्ष में दोनों पार्टी ने प्रचार को लेकर रणनीति तैयार की थी। उससे मतदान को लेकर मतदान का ग्राफ बढ़ने की संभावना थी, लेकिन इस बार भी घोसी के मतदाता प्रथम श्रेणी में उत्तीण नहीं हो सके। जहां बीते वर्ष 2022 में इस सीट पर 56.87 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं वर्ष 2019 में 51.93 तो 2017 में 58.89 मतदान हुआ था। यानी 2017 से पांच सितंबर 2023 तक हुए चार विधानसभा चुनाव में एक बार भी घोसी में 60 फीसदी का मतदान नहीं हुआ है।
चार चरण तक दिखी रफ्तार, फिर थमता गया ग्राफ
मतदान के प्रतिशत पर नजर डालें तो सुबह 7 से 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत 9.12 रहा। वहीं पूर्वाह्न 9 बजे से लेकर पूर्वाह्न 11 तक कुल 21.5 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इसके बाद मतदान में कुछ तेजी आई और पूर्वाह्न 11 से लेकर अपराह्न 1 बजे तक कुल 33.52 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वहीं अपराह्न 1 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक कुल 43.24 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। तथा अपराह्न 3 बजे से लेकर अपराह्न 6 बजे तक कुल 50.30 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।