फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghazipur Teachers Legends defeated Belthararoad by 3 runs in the final over

Mau News: अंतिम ओवर में गाजीपुर टीचर्स लीजेंड्स ने बेल्थरारोड को 3 रनों से हराया

Fri, 18 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Teachers Legends defeated Belthararoad by 3 runs in the final over
नगर के सहादतपुरा मैदान पर आयोजित मैच में खेलते खिलाड़ी।संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुर स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर बृहस्पतिवा को गाजीपुर टीचर्स लीजेंड्स और बेल्थरारोड टीचर्स लीजेंड्स के बीच 20-20 ओवरों का रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें अंतिम ओवर में गाजीपुर टीचर्स लीजेंड्स ने बेल्थरारोड को 3 रनों से हराया।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाजीपुर की टीम ने सभी बल्लेबाजों के सामूहिक व शानदार प्रदर्शन के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। गाजीपुर की ओर से आयुष ने 46, आकाश सिंह ने 44, शुभम ने 34, विनीत ने 33, मयंक ने 30 और रहमत ने 13 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। वहीं बेल्थरारोड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए काजिम, सुमित, अबरार, रोशन और सत्येंद्र ने 1-1 विकेट आपस में बांटे।
विज्ञापन

229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेल्थरारोड की टीम को उनके ओपनर सतीश (52 रन) और राहुल (49 रन) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, इस मजबूत ओपनिंग साझेदारी के टूटते ही मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और टीम ने महज 60 रनों के भीतर अपने 5 मुख्य विकेट गंवा दिए। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों सुमित (59 रन नाबाद) और अबरार (52 रन नाबाद) ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के अंतिम ओवर में बेल्थरारोड को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी, लेकिन गाजीपुर के गेंदबाज विनीत ने दबाव के क्षणों में शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 8 रन दिए और अपनी टीम को 3 रनों से रोमांचक जीत दिला दी। बेल्थरारोड की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 225 रन ही बना सकी। गाजीपुर की ओर से गेंदबाजी में सुमित ने 4 विकेट और उत्कर्ष ने 3 विकेट झटके, जबकि अमन और राम अवतार को 1-1 सफलता मिली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान मैच में अंपायर की भूमिका आदित्य और आमना ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अश्वनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed