फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghaghra stabilized by going five cm above the danger point

खतरा बिंदु से पांच सेमी ऊपर जाकर स्थिर हुई घाघरा

Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra stabilized by going five cm above the danger point
दोहरीघाट/ मधुबन। घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से पांच सेमी ऊपर जाकर स्थिर हो गया है। पिछले 24 घंटे से जलस्तर उसी बिंदु पर स्थिर बना हुआ है। लेकिन घाघरा के प्रलयंकारी लहरें कसबे के ऐतिहासिक धरोहरों को सीधे टक्कर मार रही हैं। घाघरा की बाढ़ से घोसी तहसील के 20 गांव और मधुबन तहसील क्षेत्र के 50 गांवों में पानी फैल गया है। मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र के बंधे से उत्तर के सारे गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। दो दर्जन से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग में पानी में डूब गए हैं। देवारा में केवल दस नावें ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

मुक्तिधाम पर भारत माता मंदिर पर घाघरा की धारा बैक रोलिंग कर टक्कर मार रही है। साथ ही खाकी बाबा की कुटी व डीह बाबा मंदिर पर नदी का दबाब बढ़ गया है। रविवार को घाघरा का जलस्तर 69.95 मीटर रहा वही सोमवार को जलस्तर 69.95 मीटर पर स्थिर रहा। इस तरह घाघरा का जलस्तर बीते चौबीस घण्टे यथावत बना हुआ है। हालांकि ऐतिहासिक धरोहरों खाकी बाबा की कुटी,दुर्गा मंदिर,राम जानकी,मंदिर लोक निर्माण का डाक बंगला, हनुमान मंदिर,शाही मस्जिद आदि ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा अभी भी बरक़रार है। तटवर्ती इलाकों रामपुर धनौली,नई बाजार,ठाकुरगाव, पतनई, गोधनी सरया,जमीरा चौराडीह, बीवीपुर ताहिरपुर,कोरौली, पाऊस सूरजपुर रसूलपुर आदि गावों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

हाहा नाला पर नदी का बढ़ाव जारकी:
दुबारी। से उत्तर घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बृध्दि होने से कई पिच मार्ग, खडंजा, चकमार्ग पानी में डूब गए हैं। बाढ़ के पानी से कई गांव घिर गए हैं। इन गांवों का संपर्क सड़क अथवा मार्गों से टूट गया है। लोगो को अपनी दैनिक क्रियाओं के लिएबाढ़ के पानी से होकर जाना पड़ रहा है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। उधर परसिया जयराम गिरि हाहा नाला पर नदी का जलस्तर 65.60 मीटर तक पहुंच गया है। यहां खतरा बिंदु 66.31 मीटर है। यहां पर जलस्तर खतराबिंदु से मात्र 71 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव बाढ़ के पानी से घिरे:
दुबारी। घाघरा का पानी बिंटोलिया नयी बस्ती, जरलहवा, खैरा, हाता ,नकिहवा, खैरा हरिलाल का टोला, मनमन का टोला ,भगत का टोला ,मोलनापुर, चौहानपुर, चक्की मूसाडोही, परसिया, भटोली ,बरोहा तक फैल गया है। ये गांव चारों ओर से पानी स घिर गए हैं।
बाढ़ के पानी में ये संपर्क मार्ग डूब गए हैं:
दुबारी। बिंटोलिया नयी बस्ती मार्ग हाता मार्ग, सुग्गीचौरी मार्ग, बिंटोलिया मार्ग, खैरा मार्ग, बरोहा मार्ग ,परसिया मार्ग ,चौहानपुर मार्ग पानी में डूबे हुए हैं।
बढ़ गया है चारे का संकट:
दुबारी।ज्यों ज्यों घाघरा नदी जलस्तर बढ़ रहा है त्योंत्यों देवारावासियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि जलस्तर बढने से चारा भी पानी डूब गये हैं अब संकट हो गया है पशुओं के लिए चारा कहा से आयेगा !

बनाई गई हैं आठ बाढ़ चौकियां
घाघरा की बाढ़ से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से आठ बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इन पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई हैं।
ये है हेल्पलाइन नंबर:
जिला प्रशासन की ओर से हेल्प लाइन नंबंर- 9415706574 जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी लाल बाबू दुबे का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर फोन कर सहायती मांगी जा सकती है।
सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed