फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ghaghra changed its direction

घाघरा ने बदल दी कटान की दिशा

Wed, 13 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 13 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
ghaghra changed its direction
दोहरीघाट में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मुक्तिधाम की सीिढ़यों पर चढ़ा घाघरा नदी का पानी। अमर उजाला
 घाघरा  नदी  इस समय 32 वर्षों बाद नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित भूमि  काट रही है। दोहरीघाट क्षेत्र में अभी कटान रुकी  हुई है। इससे दोहरीघाट क्षेत्र के किसानों  ने राहत महसूस की है। नदी का ऐसा रूप 32 वर्षो के बाद देखने को मिल रहा है। उत्तरी किनारे पर कटान शुरु होने से जिले के तटवर्ती इलाकों के किसानों को अनुमान है कि अब शायद नदी अपने पुराने मार्ग पर बहने लगे। और उनकी खोई जमीन फिर वापस मिल सके। 
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि रामपुर धनौली के विपरीत दिशा में नदी के दूसरी तरफ  तेजी से कटान हो  रही है ।अगर यही हालत  रही तो नदी  की मुख्य धारा जो कभी गोरखपुर क्षेत्र में बहती थी अब फिर  उसी ओर से बहना शुरु कर देगी। जिससे दोरहरीघाट क्षेत्र के तटवर्ती इलाको धनौली  रामपुर, नईबाजार, चिउटीडाड, सरहरा के किसानो को अपनी खोयी जमीन मिल सकती  है। इसके साथ ही दोहरीघाट कसबे पर मंडरा रहा खतरा टल जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में जेई सुनील मिश्रा ने बताया कि ठोकर बनने से नदी की धारा मुड़ी है, अगर  यही स्थिति रही तो चिउटीडाड धनौली रिंग बंधे से सट कर बहती थी भविष्य में फिर अपनी पुरानी धारा की ओर मुड़  सकती है। इससे  जिले के तटवर्ती  इलाकों के लोगो की नदी की घारा में विलीन हो चुकी  हजारों एकड़ भूमि वापस  मिलने कि सम्भावना बलवती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed