फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Genome sequencing will be done if corona is found infected

Mau News: कोरोना संक्रमित मिलने पर होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

Wed, 27 Dec 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Genome sequencing will be done if corona is found infected
मऊ। देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले के सरकारी अस्पतालों में आने वाले सर्दी, जुकाम, बुखार और सास के मरीजों की आरटीपीसीआर का जांच करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। देश के अनेक हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट मिलने के बाद से शासन ने सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। सरकारी अस्पतालों में मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और श्वांस के मरीजों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही एंटीजन से भी जांच कराई जा रही है। जनपद में अभी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सभी नौ सीएचसी के साथ पीएचसी पर आने वाले ऐसे मरीजों की नियमित जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर जनपद में अभी प्रतिदिन औसतन करीब 600 लोगों की जांच एंटीजन और आरटीपीसीआर से की जा रही है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विभाग की दो सदस्यीय टीम लगाई गई है। कोरोना के नए संक्रमण के जनपद में अभी कोई मरीज नहीं मिला है। लेकिन विभाग द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed