फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gangster's action against six criminals

छह अपराधियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

Mon, 03 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Gangster's action against six criminals
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में सरायलखंसी थाने की पुलिस ने गैंग बनाकर मारपीट, आगजनी, धमकी और हत्या के प्रयास आदि जैसे संगीन अपराध करके आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने वाले छह अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया। पुलिस ने जयसिंहपुर निवासी सतीश सिंह उर्फ बबलू , मनीष सिंह उर्फ पिन्टू ,अवनीश सिंह उर्फ मिन्टू ,अनील सिंह, अमन सिंह और राजू सिंह के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि इन अपराधियों में सतीश सिंह उर्फ बबलू गैंग लीडर है। वह वर्तमान में जेल में बंद है।
विज्ञापन

उधर, चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने देखभाल के दौरान सरसेना से वांछित आरोपी अजीत सिंह और ओमकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। उधर, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औसतपुर से उसी गांव के निवासी मनोज कुमार को एक तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed