फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fury caused by changing polling booth

मतदान केंद्र बदलने से पनपा रोष

Tue, 20 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fury caused by changing polling booth
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के कुरंगा ग्राम सभा का मतदान केंद्र को बदलकर दो किलोमीटर दूरी पर कर दिया गया है। इससे मतदाताओं में रोष है। गांव के लोगों ने बताया कि कई दशक पहले से चंद्रमौली शिक्षा धाम इंटर कॉलेज कुरंगा को मतदान केंद्र बनाया जाता रहा है। इस मतदान केंद्र पर चोरपुरवा, विशुनपुरा, कुरंगा के ग्रामीण मतदान करते थे। यह मतदान केंद्र इन गांवों से निकट होने से सुविधा जनक था। इस चुनाव में इस मतदान केंद्र को बदल कर लगभग दो किलोमीटर दूर नौराबारी(गंगयापार) कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बदले जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी घोसी को शिकायती पत्र देकर केंद्र बदलने की मांग की है। ग्रामीण रामसमुझ पटेल , रामसूरत सिंह, केदारनाथ, संजय, अमित, गौरव, शशिचंद्र, रामधीन आदि ने कहा कि मतदान केंद्र दूर बना दिए जाने से गर्मी में मतप्रतिशत में कमी आएगी। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रशासन ने उनका मतदान केंद्र पहले स्थान पर नहीं बनाया तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed