फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Friend killed him disclosure in the murder case that happened on May 22

Mau News : दोस्त ने उतारा मौत के घाट, 22 मई को हुई हत्या मामले में खुलासा, पैसे का हड़पना बना घटना का कारण

Thu, 29 May 2025 08:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 08:46 PM IST
सार

बीती 22 मई को हुए रजनीश हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ में पता चला कि हत्या के मामले में मिली रकम को अकेले हड़पने के चक्कर में पड़ना आरोपी को नागवार गुजरा और उसने अपने दोस्त को शराब पीने के बहाने बुलाया और हत्या को एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
Friend killed him disclosure in the murder case that happened on May 22
हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव में 22 मई को हुई युवक की हत्या का खुलासा बृहस्पतिवार को घोसी पुलिस ने कर दिया।हत्या को अंजाम मृत युवक के करीबी दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दिया था।हत्या का कारण मृतक और आरोपी द्वारा 2022 में एक हत्या की सुपारी लेने के बाद मिली रकम के बंटवारे को लेकर है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में दो टीमें कई जगहों पर दबिश दे रही है। घोसी कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर आरोपी फरार होने के मकसद से लाखीपुर मोड़ पर है।मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर निवासी विनित चौहान को पकड़ा।
विज्ञापन


बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बीते 22 मई को अपने ही गांव निवासी रजनीश चौहान की हत्या करना कबूल किया, इस घटना को अंजाम वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिया था। हत्या का कारण बताया कि वह और रजनीश ने वर्ष 2022 में बलिया जिले में एक हत्या की घटना को अंजाम दिया था। इसमें रजनीश को 17 लाख रूपया मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हत्या में वह जेल चला गया, इस बीच रजनीश भी जमानत पर छूटकर दिल्ली कमाने चला गया। जब वह जेल से छूटकर बाहर निकला तो रजनीश से संपर्क कर हत्या में मिली लाखों की रकम को आधे आधे हिस्से में बांटने की बात कही लेकिन रजनीश के मन में पूरी राशि अकेले हड़प करने का लालच आ गया था, जिसके चलते वह उससे न केवल कन्नी काट रहा था बल्कि साफ तौर पर राशि देने से इंकार दिया।

बताया कि वह जब दिल्ली से लौटा तो उसके द्वारा एक बार फिर से संपर्क कर उससे राशि मांगने की कोशिश की थी। जब राशि नहीं मिली तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर रजनीश को सबक सिखाने की योजना तैयार की। जिसके तहत बीते 22 मई की रात को चुना, क्योंकि अगले दिन रजनीश को दिल्ली निकलना था।


इसलिए फोन न उठाने पर इंस्टाग्राम पर मैसेज कर जाने से पहले एक बार सब कुछ भूलकर शराब पीने की पेशकेश की। विनित की योजना से अंजान रजनीश जब उससे मिलने के लिए गांव के सिवान में पहुंचा तो मौका पाकर विनित और उसके दोस्त ने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के मामले में मुख्य आरोपी विनित का साथी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश दो टीमें कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed