फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of 8 lakh rupees in the name of getting a job in madrasa, case registered

Mau News: मदरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी, केस

Mon, 31 Mar 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 8 lakh rupees in the name of getting a job in madrasa, case registered
कोर्ट के आदेश पर मदरसा में अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के पुराना पूरा निवासी जैगम अली ने मामले की शिकायत थी। आरोप है कि वर्ष 2015 में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद निवासी सैयद शमीम हैदर ने खुद को गांव में ही मदरसा का प्रबंधक बताया और अध्यापक की खाली जगह पर 8 लाख रुपये में नियुक्ति की बात कही। उसकी बात का विश्वास कर पीड़ित पहले बैंक खाते में एक लाख रुपये दे दिया। उसके मांगने पर 11 दिसंबर 2016 से 14 दिसंबर 2020 तक कई बार में सात लाख रुपये नकद दिया। साथ ही साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र भी दे दिया। एक साल बाद भी नियुक्तिपत्र नहीं मिलने पर ठगी का संदेह हुआ। उससे बात करने पर टाल मटोल करने लगा। 13 दिसंबर 24 को वह अपने पुत्र और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर पहुंचकर पैसे और शैक्षणिक प्रमाणपत्र मांगने लगा तो, उसने एक माह में देने का वादा किया। 18 जनवरी 25 को सैयद शमीम हैदर अपने दो पुत्र सैयद फैजल और मुजतबा के साथ उसके घर पहुंचकर गाली देने लगा। दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed