फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of 20 lakhs in the name of doubling the money

Mau News: धन दोगुना करने के नाम पर 20 लाख की ठगी

Thu, 29 May 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 lakhs in the name of doubling the money
आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य शामिल हैं, जो रुपये दोगुना करने का लालच देकर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के जंगीपुर निवासी और समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव चंद्रभान गुप्ता ने बताया कि आजमगढ़ निवासी अनिल यादव, जो एसबीजी के नाम से क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार करते हैं, ने कथित तौर पर एक हजार करोड़ का घोटाला कर दुबई भाग गए। उनके सहयोगी मऊ के चिरैयाकोट निवासी चंद्रजीत दास और चक्रपानपुर मेडिकल कॉलेज निवासी सुग्रीव सिंह ने व्यवसायियों और बेरोजगारों को निशाना बनाया। सुग्रीव की पत्नी सरस्वती सिंह, जो चक्रपानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं, ने पीड़ित से संपर्क करवाया। चंद्रभान ने आरोप लगाया कि सुग्रीव सिंह ने 20 माह में रुपये दोगुना करने का वादा कर उनसे चार किश्तों में 20 लाख रुपये लिए और एसबीजी में निवेश किया। तय समय बाद न तो रुपये दोगुने हुए और न ही मूल राशि वापस मिली। सुग्रीव ने लखनऊ में जमीन रजिस्ट्री का बहाना बनाकर 10 माह तक टालमटोल की और अंत में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस महानिदेशक से संपर्क किया। उनके निर्देश पर जहानागंज थाना पुलिस ने अनिल यादव, चंद्रजीत दास, सुग्रीव सिंह, सरस्वती सिंह और श्रवण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष विरेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed