{"_id":"6761d4cfdbb9dee9db063fa7","slug":"four-trains-passing-through-mau-canceled-till-january-7-route-of-three-changed-mau-news-c-295-1-mau1002-121755-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ से गुजरने वाली चार ट्रेनें सात जनवरी तक निरस्त, तीन का मार्ग बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ से गुजरने वाली चार ट्रेनें सात जनवरी तक निरस्त, तीन का मार्ग बदला
विज्ञापन
लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लेकर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने से कुछ ट्रेनों को सात जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है। जबकि तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित हुआ है। इन ट्रेनों में सरयू, यमुना, गरीब नवाज एक्सप्रेस सहित कुछ स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।
जोधपुर से मऊ और मऊ से जोधपुर चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04815, 04816) सात जनवरी और (04823, 04824) छह जनवरी तक निरस्त रहेगी। अमृतसर से मऊ होते हुए जयनगर जाने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस (14650) का छह जनवरी तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। ये ट्रेन बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। अजमेर से किशनगंज जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन (15716) छह जनवरी तक मऊ न आकर बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मुजफ्फरपुर से मऊ के रास्ते चलने वाली सूरत एक्सप्रेस (19054) पांच जनवरी तक परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मऊ से सात जनवरी को चलने वाली (15025) मऊ आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मऊ जंक्शन से एक घंटा देरी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन मऊ से रात के 11.10 बजे के स्थान पर 12.10 बजे चलाई जाएगी।