फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Foundation stone and inauguration of development projects worth Rs. 37.82 crore

Mau News: 37.82 करोड़ की विकास परियोजनाओं हुआ शिलान्यास-लोकार्पण

Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone and inauguration of development projects worth Rs. 37.82 crore
दोहरीघाट। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को नगर पंचायत दोहरीघाट के रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में 37.82 करोड़ की 127 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन कर करके किया।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने नपं के 1128.41 लाख, सीसीएस के कार्य 474.76 लाख और जलनिगम आजमगढ़ के 957.55 लाख से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें शवदाह गृह, पेयजल, आरसीसी रोड, घाटों के सुंदरीकरण, पार्क, ओपेन जिम और जल निकासी से संबंधित कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दाैरान कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में तेजी के साथ विकास कार्य कराया जा रहा है। तेजी से कराए जा रहे विकास कार्यों का लाभ आम जनता को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए लगातार अच्छे कार्य कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सहायक बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू, पंकज मद्धेशिया, इओ मनोज यादव, रामधीन पांडेय, आंनद चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बरहज श्वेता जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

दोहरीघाट। नगर पंचायत में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करने आए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का चौहान चौक से लेकर रामघाट तक पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने भी नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। इसी क्रम में नगर की सफाई कार्य में लगे सफाईकर्मियों ने भी अपने बीच मंत्री को पाकर भव्य स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर लोकगीत गायक बच्चा मासूम ने एक से बढ़कर एक सुंदर गीत गाकर समा बांधे रखा।

विभिन्न कार्यों पर एक नजर

कार्य का नाम--धनराशि

रामघाट एवं लक्ष्मण घाट निर्माण और सुंदरीकरण -200 लाख

अंत्येष्टि स्थल का निर्माण-28.79 लाख

नपं के वार्डों में जलनिकासी के 47 कार्य -485.11 लाख

पेयजल एवं पाइप लाइन विस्तार 14 कार्य--100.38 लाख

15वां वित्त योजना के तहत 17 निर्माण कार्य--114.13 लाख

नपं के कार्यालय भवन का निर्माण -257.81 लाख

वार्ड 6 कमलातिवारीपूरा में श्री दुर्गा मंदिर से जानकी घाट तक ग्रीन कारीडोर--216.95 लाख

नपं के सभी वार्डों में पेयजल पुनर्गठन -957.55 लाख

नपं के सभी वार्डो में नाली और सीसी रोड के 25 कार्य -204.01 लाख

विद्युत शवदाह संयंत्र का स्थापना -294.80 लाख

बरात घर, जानकी घाट संरक्षण, मुक्तिधाम सीसी रोड का निर्माण, ओपेन जिम और पार्क -516.03 लाख

डूडा द्वारा इंटरलॉकिंग एवं सीसी रोड के 6 कार्य--207.42 लाख

9 मीटर अक्टोगोनल डबल आर्म केबल के साथ स्ट्रीट लाइट--200 लाख

कुल परियोजना पर नजर



नपं के द्वारा स्वीकृत कार्य -1128.41 लाख



सीडीएस द्वारा कार्य -474.76 लाख



जल निगम आजमगढ़ से कराए जाने वाले कार्य -957.55 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed