फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fortunes to turn around for Dohrighat's Lakshman Temple; tourism development to take place with an investment of 87.59 lakh.

Mau News: दोहरीघाट के लक्ष्मण मंदिर के दिन बहुरेंगे, 87.59 लाख से पर्यटन विकास होगा

Sun, 06 Sep 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fortunes to turn around for Dohrighat's Lakshman Temple; tourism development to take place with an investment of 87.59 lakh.
दोहरीघाट। क्षेत्र के बेलौली स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले लक्ष्मण मंदिर के 87.59 लाख रुपये की लागत से होने वाले पर्यटन विकास कार्य का विधायक रामविलास चौहान ने विधिवत भूमि पूजन किया। परियोजना पूरी होने से मंदिर के पर्यटन विकास के साथ क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। परियोजना के तहत लक्ष्मण मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर श्रीश्री 108 श्री बद्रिदास जी महाराज, मांखडू यादव, मुन्ना चौहान, रामबचन यादव, आजाद जायसवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed