फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former MLA's daughter files dowry harassment case against husband and eight others

Mau News: पूर्व विधायक की बेटी ने पति सहित आठ पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Mon, 03 Nov 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's daughter files dowry harassment case against husband and eight others
बढुआगोदाम (मऊ)। पूर्व विधायक की बेटी ने अपने पति, सास-ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आराेप है। डीआईजी आजमगढ़ के निर्देश पर सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र निवासी युवती का निकाह 21 नवंबर 2020 को जौनपुर के युवक से हुआ था। दर्ज मुकदमे के अनुसार, निकाह में छह लाख रुपये नकद और पांच लाख के गहने दिए गए थे। निकाह के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहा। आरोप है कि पति, ससुर, सास, ननद, देवर, ननदोई ने मदरसे में पति की नौकरी लगवाने के लिए पिता से 25 लाख रुपये मांगने के लिए कहा। असमर्थता जताने पर सभी मिलकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन




इस बीच पति की नौकरी वाराणसी के एक मदरसे में लग गई तो दोनों वहां चले गए। इसके बाद भी पति की पैसों की मांग कम नहीं हुई। आरोप है कि पति आए दिन अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। प्रताड़ना पर उसने पति के खाते में अलग-अलग तिथियों में 70 हजार रुपये भेजे। इसके बाद भी पति मारपीट करता था। आरोप है कि 10 अक्तूबर को सास से पति की हरकतों के बारे में बताया तो सभी ने कमरे में बंद करके पीटा, जिससे उसको चोटें आईं। सरायलखंसी थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed