फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former BJP district president accused of land grabbing

Mau News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Former BJP district president accused of land grabbing
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के ठीक सामने एक मकान की दीवाल गिराकर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मकान मालिक ने आजमगढ़ के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तीन के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि असलहा के बल पर पूर्व जिला अध्यक्ष ने मकान की दीवार गिराकर उस पर तीन शेड डालकर बगल में रहने वाले अपने परिचितों को कब्जा कराया है। घटना के समय मकान मालिक बाहर थे। जानकारी होने पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मुहम्मदाबाद कस्बा में कोतवाली के ठीक सामने मिथिलेश सिंह उर्फ पप्पू और धीरेंद्र सिंह का मकान है। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह ठेकेदार हैं। मौजूदा समय में वह जनपद मुख्यालय पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे आजमगढ़ जनपद के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर आए और इनके मकान की चारदीवारी गिराकर बगल में रहने वाले दो लोगों को कब्जा कर दिया है।

धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पहले से बाउंड्री टीन शेड और बोरिंग है। घटना के संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्हें चारदीवारी गिराकर कब्जा करने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed