फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Formation of team for survey of madrasas, survey not started

मदरसों के सर्वे के लिए टीम का गठन, शुरु नहीं हुआ सर्वे

Wed, 14 Sep 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Formation of team for survey of madrasas, survey not started
मऊ। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में संचालित मदरसों का सर्वे किया जाना है। इस सर्वे में इस बिंदु पर जांच की जानी है कि कितने मदरसे मान्यता के अनुसार चल रहे हैं और कितने बिना मान्यता। सर्वे के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुसार तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। अभी सर्वे का काम शुरु नहीं हुआ है। सर्वे में केवल मदरसों की मान्यता की जांच की जानी है। सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जानी है। जनपद में कुल 168 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हो रहे हैं। इनमें से केवल 38 मदरसे अनुदानित हैं जबकि 130 मदरसे गैर अनुदानित हैं। गैर मान्यता के संचालित होने वाले मदरसों का आंकड़ा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पास नहीं है। हालांकि विभाग की ओर से समय समय पर मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच करके रिपोर्ट शासन को भेजे जाने का प्रावधान है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार सर्वे के लिए गठित होने वाली टीम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और मदरसों से संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी शामिल किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर मदरसों की मान्यता के बाबत सर्वे किया जाना है। इसके अलावा किसी अन्य बिंदु पर सर्वे नहीं की जानी है। मदरसों के भवन, भूमि, छात्रों और अध्यापकों की नियुक्तियों से संबंधित जांच और रिपोर्ट तो पहले भी जाती रही है।सर्वे को लेकर कई तरह की बेबुनियाद भ्रांतिया फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed