फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Forest Minister Dara Singh visited flood affected areas

वन मंत्री दारा सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Forest Minister Dara Singh visited flood affected areas
दुबारी। वन पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने शनिवार को गजियापुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। गजियापुर बगही के पास टूटे हुए बंधा का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़पीड़ितों की समस्या सुुनी। साथ ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वन पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि बदहाल मधुबन परसिया मार्ग के लिए 50 करोड़ का बजट स्वीकृत है। यह मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री सहित जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में किसी अधिकारी तथा कर्मचारी की लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़पीड़ितों को बाढ़ किट वितरित की जा रही है। मधुबन देवारा क्षेत्रवासियों की मांग पर बोरी बंधा के किनारे से बोल्डर लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों से पूछा कि खाद्यान्न मिल रहा है कि नहीं।लोगों ने हां में उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी तरह की समस्या हो तो जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराएं। प्रदेश सरकार का शासनकाल साढ़े तीन साल बीता है। काफी विकास कार्य कराए गए हैं। शेष कार्य जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान, उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, मधुबन थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed